फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम में चार से दिव्यांगों को मिलेंगे कृत्रिम अंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

नगर निगम में चार और पांच फरवरी से शिविर लगाकर दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा दिव्यांगों को प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे।
जिलाधिकारी एसए मुरूगेशन ने बताया कि केंद्र सरकार की एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर की ओर से चार व पांच फरवरी को नगर निगम में शिविर का आयोजन किया जाएगा। एलिम्को द्वारा ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, कान की मशीन, फोल्डिंग छड़ी, ब्रेलकिट, रोलेटर एवं कृत्रिम अंग एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत बीपीएल श्रेणी के वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न प्रकार के उपकरणों आदि का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। दिव्यांगों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, राजस्व अधिकारी द्वारा निर्गत अथवा बीपीएल कार्ड, मनरेगा कार्ड, विकलांगता पेंशन प्रपत्र, ग्राम प्रधान से आमदनी प्रमाणपत्र, फोटोेयुक्त पहचानपत्र एवं आधार कार्ड, राशन कार्ड की छाया प्रति, वृृद्ध व्यक्ति जिन्हें वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त हो रही है, उनको पेंशन बैंक, पासबुक, आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को शिविर के दौरान दिव्यांगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही दिव्यांगता प्रमाणपत्र जारी करने के लिए निर्देशित किया है। इसके लिए मौके पर आर्थोपेडिक सर्जन, नेत्ररोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक, ईएनटी सर्जन एवं ऑडियोलॉजिस्ट, तकनीशियनों की टीम तैनात करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा खंड विकास अधिकारियों को दिव्यांगों एवं वृद्धजनों को शिविर तक लाने के लिए व्यवस्था के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें