फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीए और सुपरनोवा एकेडमी ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
एसीए और सुपरनोवा एकेडमी ने जीते मैच
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी ने नरेंद्र क्रिकेट एकेडमी को और सुपरनोवा क्रिकेट एकेडमी ने बलूनी राइजिंग स्टार को हराकर पूरे अंक हासिल किए।
उत्तराखंड यूथ टी-20 क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित पांचवें देहरादून प्रीमियर लीग में सोमवार को कासिगा स्कूल के मैदान पर दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी (एसीए) और नरेंद्र क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए एनसीए की टीम केवल 65 रन बना सकी। प्रशांत ने 23 और प्रिंस ने 11 रन बनाए। इसके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका। एसीए की ओर से गोरतोत ने तीन और वसंत ने दो विकेट चटकाए। 66 रनों के जवाब में एसीए ने लक्ष्य को दस विकेट रहते जीत लिया। ओपनर बल्लेबाज विनय 32 और सन्नी 26 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं, दूसरे मुकाबले में सुपरनोवा क्रिकेट एकेडमी (एससीए) की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 183 रन बनाए। आरुष ने 57 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा विप्लब ने 40 और अटल ने 31 सर्वाधिक रन बनाए। बलूनी राइजिंग स्टार (बीआरएस) के गेंदबाज रोहित राज चार और आकाश व आदित्य दो-दो विकेट लेने में सफल रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीआरएस की टीम 86 रनों पर सिमट गई और मुकाबला 97 रनों से हार गई। टीम के लिए रोहित राज ने 16 व आयुष ने 11 रन जोड़े। एससीए की ओर से आरुष, अभिषेक और सचिन ने दो-दो विकेट झटके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें