फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई के कार्यों में जाने पर स्कूल काट रहे वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

परीक्षा सहित अन्य कार्यों में लगे शिक्षकों का वेतन काटने पर सीबीएसई बोर्ड ने पत्र जारी कर सभी प्राचार्यों को कड़ी चेतावनी दी है। सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों की ओर से वेतन काटने की शिकायतें सामने आई हैं। बोर्ड ने साफ किया है कि अगर शिक्षक परीक्षा, मूल्यांकन या फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं तो पैसा काटना सीबीएसई के एफिलिएशन बायलॉज के तहत नियम विरुद्ध है। इसके अलावा शिक्षकों को अन्य तरह से प्रताड़ित करने की शिकायतें मिली हैं। इस बाबत सभी स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें