ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून मसूरी विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने आईएसओ के तीनों प्रमाण-पत्र हासिल किए हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को एमडीडीए उपाध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव को आईएसओ-9001 (क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम), आईएसओ-14001 (एन्वायरमेंटल मैनेजमेंट सिस्टम एवं ओएचएसएएस), आईएसओ-18001 (ऑक्यूपेशनल हेल्थ व सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम) प्रमाण पत्र प्रदान किए। एमडीडीए तीनों आईएसओ प्रमाण-पत्र एक साथ हासिल करने वाली उत्तराखंड का पहली सरकारी संस्थान बन गया है। प्रमाण पत्र देने के मौके पर विधायक खजान दास, पूर्व आयुक्त विनोद शर्मा, सचिव पीसी दुम्का, अधीक्षण अभियंता अनिल त्यागी, संयुक्त सचिव शैलेंद्र सिंह नेगी, सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर संजीवन चंद्र सूंठा, अनुसचिव अनुजा सिंह व प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।