एसआईटी जांच पर जमीन धोखाधड़ी के 113 मुकदमे
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
एसआईटी ने इस साल में जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में 113 मुकदमे दर्ज कराने का दावा किया है। इनमें 13 मुकदमे दिसंबर माह में दर्ज कराए गए। पुलिस उप महानिरीक्षक और एसआईटी प्रभारी पुष्पक ज्योति ने बताया कि बीत रहे साल में एसआईटी को करीब 939 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इनमें से 860 का निस्तारण कर दिया गया है। इसके अलावा जमीन धोखाधड़ी के 113 मामलों में मुकदमे दर्ज हुए। इनमें 79 प्रकरण विचाराधीन है। कई मामलों का जांच के दौरान ही निस्तारण हो गया।