अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर। बहादरपुर निवासी श्रुति वत्स ने पीसीएस-2012 परीक्षा में सफलता हासिल की है। इनकी नियुक्ति खंड विकास अधिकारी के पद पर हुई हैं। श्रुति वत्स वर्तमान में जिला सहकारी बैंक लक्सर में कार्यरत हैं। दिसंबर-2016 में बैंक में उनकी नियुक्ति थी। अप्रैल में उनकी शादी उत्तरकाशी में रजनीकांत सेमवाल से हुई है। श्रुति के पिता सत्येंद्र वत्स किसान हैं। श्रुति ने बताया कि वह अपनी इस सफलता से बेहद खुश हैं, लेकिन उनका सपना आईएएस बनने का है। इसके लिए उनका प्रयास जारी रहेगा। श्रुति ने बताया कि उसने पीसीएस परीक्षा की तैयारी के लिए कोई कोचिंग नहीं ली। परीक्षा की तैयारियों के लिए वह अपने सर से गाइडेंस जरूर लेती रहीं। श्रुति का कहना है कि सफलता हासिल करने के लिए नकारात्मक सोच कतई न आने दें। हमेशा सकारात्मक बने रहें। साथ ही धैर्य रखें। निश्चित सफलता मिलेगी।