फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: महाविद्यालय में सत्र के पहले दिन पहुंचे शत प्रतिशत छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में सत्र के पहले दिन छात्रों की उपस्थिति शत प्रतिशत रही। नए सत्र से कक्षाओं में 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य है। उपस्थिति कम होने पर छात्रों को परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा। प्राचार्य डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि एक अप्रैल से परीक्षा अवधि तक महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों के लिए 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य है। प्रत्येक शिक्षक को अपने मोबाइल में जीपीएस कैमरा एप डाउनलोड कर व्याख्यान के दौरान छात्रों के साथ फोटो लेना होगा। फोटो को कंप्यूटर में फोल्डर बनाकर अनिवार्य रूप से रखना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें