फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्वास्थ्य शिविर में हुई 100 की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई। सुभारती अस्पताल के माध्यम से ग्राम तिपरपुर में आयोजित किए गए शिविर में 100 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान चिकित्सकों ने ग्रामीणों को उपचार देने के साथ ही मौसम के हिसाब से सावधानी बरतने की सलाह भी दी। ग्रामीणों को उनके निवास स्थल के पास स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्य फील्ड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि कंसल के नेतृत्व में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आए रोगियों की रक्तचाप, मधुमेह, बुखार, सर्दी-खांसी, जोड़ों के दर्द व अन्य सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की गई। इस दौरान अस्पताल के प्रचार प्रमुख डॉ. प्रशांत कुमार भटनागर, फार्मासिस्ट हरमीत सिंह, नर्सिंग ऑफिसर पुनीत कुमार, सन्नी धीमान, प्रेम आदि ने अपनी सेवाएं दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें