फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शिविर में 100 लोगों ने कराई आंखों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई। जमनपुर स्थित श्री ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बुरांश प्रोजेक्ट के सहयोग से हंस फाउंडेशन व हंस हॉस्पिटल की ओर से निशुल्क नेत्र रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान लोगों की आंखों की जांच की गई। लोगों को निशुल्क चश्मे और दवा वितरित की गई। 100 लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। आयोजकों ने बताया कि बुरांश प्रोजेक्ट का उद्देश्य ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि आमजन को समय पर इलाज मिल सके। इस दौरान गीता शाक्य, सीता, सुशील चंद्र, डॉ. विकास, डॉ. प्रदीप रावत आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें