फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: देह व्यापार समेत विभिन्न मुकदमों में वांछित 10 वारंटी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने देह व्यापार समेत विभिन्न मुकदमों में वांछित 10 वारंटियों को गिरफ्तार किया। सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि बुलाकीवाला निवासी उस्मान पर कुटुंब न्यायालय, कुंजा ग्रांट निवासी अब्दुल रहमान के खिलाफ गो संरक्षण अधिनियम, कुंजा ग्रांट के कुरैशी मोहल्ला निवासी सनवर पर आर्म्स एक्ट, हिमाचल प्रदेश के पांवटा निवासी अलिशेर पर कुटुंब न्यायालय, लक्ष्मणपुर निवासी पवन कुमार पर आर्म्स एक्ट, मारटंडेल निवासी आकाश पर चोरी, कल्याणपुर निवासी दुर्गा सिंह पर अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम, यमुना कॉलोनी डाकपत्थर निवासी दिनेश सिंह पर विद्युत अधिनियम, उत्तरकाशी के कांडो डामटा निवासी पानो देवी पर चेक बाउंस और जीवनगढ़ निवासी इस्लाम पर घर में घुसकर मारपीट का केस चल रहा था। बताया कि आरोपी लंबे समय से न्यायालय के समक्ष पेश नहीं हो रहे थे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि न्यायालय के गैर जमानती वारंट जारी करने के बाद सभी वारंटियों को उनके घर और आसपास से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें