फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Crime: जमीन बेचने के नाम पर सेना के पूर्व कैप्टन से 10 लाख की ठगी ऐसे लगाया चूना

Sun, 29 Oct 2023 04:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

आरोप है कि नीरज पुंडीर से पुरानी जान-पहचान थी। फरवरी 2022 में अतुल थापा और बबीता देवी से जान-पहचान करवाई। दोनों को अपना बिजनेस पार्टनर बताकर मिलवाया।
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्जी अनुबंधन पत्र बनाकर जमीन बेचने के नाम पर सेना के पूर्व कैप्टन से 10 लाख रुपये हड़प लिए गए। इस मामले में कोर्ट के आदेश के बाद कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित से यह रकम एडवांस ली गई थी। बाद में जब उन्हें फर्जीवाड़े का पता चला तो सौदा करने से इन्कार कर दिया।

जानकारी के अनुसार, सुख बहादुर गुरूंग निवासी जोहाड़ी अनारवाला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया। वह भारतीय सेना से कैप्टन पद से वर्ष 2006 में सेवानिवृत्त हुए थे। आरोप है कि नीरज पुंडीर से पुरानी जान-पहचान थी।

विज्ञापन


फरवरी 2022 में अतुल थापा और बबीता देवी से जान-पहचान करवाई। दोनों को अपना बिजनेस पार्टनर बताकर मिलवाया। जमीन बेचने की बात कहते हुए एक जमीन दिखाई। अतुल कुमार थापा ने बताया था कि उनकी माता काफी बीमार है।

Dehradun: हरिद्वार बाईपास रोड पर ट्रैफिक में बाधा बन रहा मंदिर होगा शिफ्ट, समिति के लोगों से की गई बातचीत

पैसों की जरूरत के लिए जमीन को बेचना पड़ रहा है। जमीन का सौदा एक करोड़ 15 लाख में तय किया गया। इसके बाद दस लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी गई। तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें