फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कब्जा मुक्त कराई 10 बीघा सरकारी जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए चलाए गए अभियान में जिला प्रशासन ने सदर तहसील के अन्तर्गत तीन और तहसील विकासनगर में एक स्थान पर सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया।
विज्ञापन

ग्राम डांडा नूरीवाला के निवासियों ने शिकायत की थी कि असगर और फिरोज निवासी डांडा लखौंड ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया है। सरकारी भूमि को अन्य व्यक्तियों को विक्रय किया जा रहा है। डीएम ने एसडीएम सदर नंदन कुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग एवं नगर निगम की टीम ने जांच की। मौजा डांडा नूरीवाला में टिन का भवन बना मिला। नगर निगम की जेसीबी की मदद से उसे ध्वस्त कर दिया। इसके अतिरिक्त 10 बीघा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। सरकारी भूमि को अपनी भूमि बताकर बेचने के आरोपी असगर और फिरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। संयुक्त टीम में तहसीलदार सदर, राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक, नगर निगम के कार्मिक शामिल रहे। जाखन में नगर निगम की भूमि पर गेट लगाकर किए जा रहे अतिक्रमण को भी ध्वस्त किया गया। डांडा लखौंड में पांच बीघा भूमि पर किये जा रहे अवैध अतिक्रमण को अतिक्रमण मुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें