फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकरौंदा में सीवरेज प्लांट का विरोध कर रहे लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नकरौंदा में सीवरेज प्लांट के विरोध में क्षेत्रवासियों ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने काम रोक दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर बाद में सभी को रिहा कर दिया।
विज्ञापन

पेयजल निगम नकरौंदा में सीवरेज प्लांट का निर्माण कर रहा है। सीवरेज प्लांट के निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि सीवरेज प्लांट के निर्माण से यहां गंदगी फैलेगी। कहा कि आबादी होने के कारण भविष्य में बीमारियां फैलने का भी डर है। मंगलवार को जब पेयजल निगम की टीम जेसीबी लेकर निर्माण स्थल पर पहुंची तो वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और जेसीबी के आगे खड़े हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
बाद में सभी को रिहा कर दिया गया। इस दौरान समाजसेवी मनजीत रावत ने कहा कि यह आबादी वाला क्षेत्र है, जहां पर प्लांट बनने से लोगों को काफी परेशानी से गुजरना पड़ेगा। प्रकाश नेगी ने कहा कि अगर सीवरेज प्लांट जल्द से जल्द कहीं और शिफ्ट नहीं किया जाता तो गांववासी उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस मौके पर गौरव सिंह, पूर्व नकरौंदा प्रधान बुद्धि देव सेमवाल, प्रकाश नेगी, मनजीत रावत, रोहित पांडे, राहुल खरोला समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन

ग्रामीण बोले, नहीं बनने देंगे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट
राजधानी से सटे नकरौंदा इलाके में निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि वे किसी भी सूरत में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण नहीं करने देंगे। राजधानी से सटे नकरौंदा में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जा रहा, जिसका नकरौंदा व आसपास के इलाकों के ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। हंगामा कर रहे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इलाके में शराब फैक्टरी की दुर्गंध से चलते पहले से ही जीना दूभर है और ऐसे में यदि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाता है तो इससे लोगों का रहना और अधिक दूभर हो जाएगा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरकार कार्रवाई कर आंदोलन को कुचलने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें