इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (आईटीएम) के 18 छात्रों का कैंपस सलेक्शन हुआ है। आईटी कंपनी इंटिलियो ने आनलाइन टेस्ट और साक्षात्कार के बाद इनका चयन किया। संस्थान के छात्र स्पर्श कुमार को दस लाख रुपये का पैकेज मिला है। आईटीएम के चेयरमैन निशांत थपलियाल ने चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं। इस परीक्षा में आईटीएम और देहरादून के अन्य कॉलेज के छात्रों ने भी भाग लिया। इस परीक्षा में कुल 21 छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट दिया गया। इसमें आईटीएम के 18 छात्रों का चयन हुआ। उन्होंने बताया कि कंपनी ने चयनित हुए सभी छात्रों को ऑफर लेटर भी दे दिए हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अब तक संस्थान में कैंपस प्लेसमेंट के लिए 45 कंपनी आ चुकी हैं। इनमें विप्रो, इंफोइसिस, अमेजॉन, राइटवेब, मेन डेल्टा, डिलोटी आदि कंपनियां हैं। इन कंपनियों ने अब तक संस्थान के 210 छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट दिया है।