देहरादून। नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर बुधवार शाम संस्कार परिवार की ओर से गांधी पार्क में दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। 1100 दीपों की रोशनी से गांधी पार्क जग-मग हो उठा। संस्कार परिवार के आचार्य विपिन जोशी के अनुसार लोगों को अपनी संस्कृति, संस्कारों से परिचित कराने के लिए 18 साल से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान डा. मथुरा दत्त जोशी, सतीश वर्मा, आचार्य विकास भट्ट, आचार्य विकास नौडियाल, जनार्दन कैरवान, आचार्य दीपक कुकरेती समेत गुरु द्रोणाचार्य संस्कृत विद्यालय के ऋषि कुमारों का सहयोग रहा।