उत्तराखंड राज्य निर्माण सेनानी मंच ने आंदोलनकारियों को राज्य निर्माण सेनानी का दर्जा दिए जाने सहित चार सूत्रीय मांगों को लेकर विधान सभा के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सभी सक्रिय आंदोलनकारियों को सरकार पेंशन दे। प्रदर्शनकारियों में अध्यक्ष नंदाबल्लभ पांडे, विनोद असवाल, वीर सिंह, वेद प्रकाश शर्मा, होशियार सिंह बसेडा, राम प्रसाद डोभाल आदि शामिल थे।