फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्शकों पर छाया ‘कला वंदनम’ का जादू

Sun, 04 Nov 2012 12:00 PM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। हेरिटेज स्कूल के 59वां वार्षिकोत्सव में रंगा-रंग कार्यक्रमों की धूम रही। ‘कला वंदनम’ नाम से हुए इस कार्यक्रम में जहां चाइनीज डांस ने दर्शकों को मोहा, वहीं अरेबियन डांस पर भी दर्शक थिरके। राजस्थानी डांस झुन-झुन बाजे ढोलना..., पंजाबी गिद्दा जागो आई..., गोवा डांस मारया... समेत हिप-हाप, वेस्टर्न डांस, क्लासिक दुर्गा स्तुति ने दर्शकों को देर तक विविध संस्कृति के रंगों में डुबोए रखा। बच्चों की प्रस्तुति सन इज अप और वीआर द वर्ल्ड को भी सराहना मिली। इससे पूर्व बतौर मुख्य अतिथि कंपटीशन कमीशन आफ इंडिया के एडवाइजर योगेंद्र चौधरी ने इस कार्यक्रम का दीप जलाकर उद्घाटन किया। स्कूल की प्रिंसिपल बी गिल ने स्कूल की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट पेश की। इस दौरान स्कूल के चेयरमैन अवधेश चौधरी, डायरेक्टर विक्रांत चौधरी, चारू, सिद्धार्थ, जितेंद्र नेगी, अमूल्य कपूर, एम शर्मा, पीएस चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


दिए गए यह पुरस्कार भी :
शैक्षिक सत्र का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार एवं प्रिंसिपल कप--मोनाल सदन
खेलकूद में सर्वश्रेष्ठ सदन का पुरस्कार--मंदाकिनी सदन
विशाल गुप्ता स्मृति एक्सीलेंस एकेडमिक अवार्ड--कनिका चौधरी
इंटरमीडिएट में 94.5 प्रतिशत अंक हासिल करने पर 20 हजार का पुरस्कार--शिवानी वर्मा
दसवीं में 92.14 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर छात्रवृत्ति--दीप्ति आहूजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें