फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा अष्टमी के दिन बच्चों संग मम्मियों ने भी खेला डांडिया

Tue, 23 Oct 2012 12:00 PM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। किड्ज प्ले होम में सोमवार को डांडिया की धूम रही। दुर्गा अष्टमी के दिन हुए डांडिया कार्यक्रम में बच्चों के संग मम्मियों ने भी हिस्सा लिया। डांडिया समारोह को आयु वर्ग के अनुसार मस्त किड्ज, दबंग चिल्ड्रन, तूफानी टीनएजर्स और रॉकिंग मदर्स के चार आयु वर्ग में बांटा गया था। डांडिया की ड्रेस में सजे धजे सभी ग्रुप ने बेहतरीन परफॉर्मेंस दी, जिसके बदले विजेताओं को आकर्षक उपहार दिए गए। म्यूजिकल चेयर, पासिंग द पार्सल, डांस एंड स्टॉप, तंबोला आदि गेम्स भी हुए। स्कूल की प्रिंसिपल शाहना रहमान ने बताया कि स्कूल में हर वर्ष नवरात्र का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है, जिसका मकसद बच्चों को उनकी संस्कृति से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें