फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल 45.5 प्रतिशत पड़े वोट, सन्नाटे में हुआ मतदान

Thu, 11 Oct 2012 12:00 PM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। जिस बात का डर था, आखिर वही हुआ। करीब आठ महीने पहले विधानसभा चुनावों में मतदाताओं ने जितनी तेजी दिखाई थी, संसदीय उप चुनाव को लेकर मतदाता उतने ही उदासीन दिखे। जनपद के सात विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदान 45.5 प्रतिशत रहा। सबसे अधिक मतदान विकासनगर में हुआ। दूसरे नंबर पर चकराता और तीसरे पर सहसपुर। सबसे कम वोटिंग राजपुर विधानसभा क्षेत्र में रही। सुबह से शाम तक किसी भी बूथ में लोगों की खास भीड़ नजर नहीं आई। मतदाता इस कदर नाराज दिखे कि इस छुट्टी के दिन न तो वे वोट देने निकले और न ही घूमने। घरों में बैठकर ही पूरा समय गुजार दिया। कौलागढ़ रोड स्थित मॉटेंसरी स्कूल के बूथ नंबर चार पर कुल वोटर की संख्या 377 है। सुबह के तीन घंटे तक वहां सिर्फ 10 वोट पड़े थे। ऐसा ही हाल करीब-करीब सभी केंद्रों पर देखने को मिला। बीच-बीच में राजनीतिक पार्टियों की टीम भी केंद्रों पर पहुंचीं लेकिन, उन्हें इस तरह का नजारा देखकर उल्टे पांव वापस होना पड़ा।
विज्ञापन



विधानसभावार समय दर समय मतदान का प्रतिशत
------------------------------------------
विधानसभा सुबह 10 बजे दोपहर 12 बजे दिन के 2 बजे शाम 4 बजे आखिर राउंड
कैंट 8 17 28 36 40.8

चकराता 16 27 42 48 50.8

रायपुर 10 21 32 40 44.11

राजपुर 8 17 27 35 39

मसूरी 12 23 30 39 42.98

सहसपुर 11 25 36 42 48.5

विकासनगर 12 23 37 48 52.43
---------------------------------------------------------------------------------
कुल मतदान प्रतिशत-- 45:5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें