देहरादून। परिजनों से नाराज होकर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाली छात्रा ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
घटनाक्रम के अनुसार बुधवार को ग्राम रायपुर खाला निवासी दीक्षा नामक एक युवती ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। गंभीर रूप से झुलसी हालत में उसे कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर रात उपचार के दौरान उसकी अस्पताल में मौत हो गई। सीओ मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मृतका का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। आत्महत्या के पीछे परिजनों द्वारा डांट फटकार को ही वजह बताया गया है। ऐसे में पुलिस की ओर से भी फिलहाल कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।