फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय शूटर सुभाष स्टैंडर्ड पिस्टल में आगे

Thu, 04 Oct 2012 12:00 PM IST
Dehradun
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। अंतरराष्ट्रीय शूटर सुभाष राणा ने राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता के स्टैंडर्ड पिस्टल में अग्रता हासिल की है।
विज्ञापन

उत्तराखंड रायफल एसोसिएशन की तरफ से मंझौन स्थित जसपाल राणा शूटिंग इंस्टीट्यूट में प्रतियोगिता बुधवार को शुरू हुई। पहले दिन अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज सुभाष राणा ने स्टैंडर्ड पिस्टल मैन में बढ़त बनाई। 10 मी. एयर पिस्टल एनआर जूनियर मैन में बंगाल सैपर्ड के संतोष सिंह 357 अंक लेकर पहले, आरआईएमसी के अतुल तिवारी 356 अंक लेकर दूसरे स्थान पर हैं। 10 मी. एयर पिस्टल एनआर मैन में अतुल तिवारी 368 अंक लेकर पहले, अनिल वर्मा 352 अंक लेकर दूसरे, अनूप 226 अंक लेकर तीसरे स्थान पर हैं। पीप साईट एयर राइफल एनआर जूनियर मैन में बंगाल सैपर्ड के राधेश्याम 380 अंक लेकर पहले स्थान पर हैं। 10 मी. एयर रायफल ओपन साईट यूथ मैन में आरआईएमसी के सलमान पहले और विवेक बंसल दूसरे स्थान पर हैं। .22 ओपन साइट ओपन मैन में आरआईएमसी के मुकुलजीत 248 अंक लेकर पहले और मनोज अग्रवाल 241 अंक लेकर दूसरे स्थान पर हैं। .22 ओपन साइट सिविलियन मैन में आरआईएसएस के मनीष कुमार 267 अंक लेकर पहले, डीडीआरए के मनोज अग्रवाल 241 अंक लेकर दूसरे स्थान पर हैं। बुधवार को ही इंटर स्टेट स्कूल शूटिंग चैंपिनयशिप भी शुरू हुई। इसमें समरवैली, ल्यूसेंट इंटटरनेशनल स्कूल, दून ग्लोबल, आरआईएमसी, यूनिसन स्कूल, एशियन स्कूल, ओलंपस हाई, गुरुकुल आदि स्कूलों के निशानेबाज भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें