फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से युवक की मौत

Sun, 09 Oct 2016 11:48 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालापुर के कड़च्छ मोहल्ले में रविवार देर रात सड़क पर टहल रहे दो युवकों को एक कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक युवक की मौत और दूसरा घायल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब ग्यारह बजे ज्वालापुर कड़च्छ मोहल्ले का नरेश (35) और संजय गली में टहल रहे थे। इसी दौरान वहां से एक कार गुजरी और दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगने से दोनों युवक घायल हो गए। नरेश की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोगों ने कार चालक गौरव निवासी शिवालिक नगर को दबोच लिया। कार चालक की जमकर धुनाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। देर रात को ही बड़ी संख्या में लोग रेल पुलिस चौकी पहुंचे और चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें