फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका

Sat, 17 Mar 2018 11:56 PM IST
हरदाेई
विज्ञापन
हत्या का खुलासा
विज्ञापन
मझिगवां मढ़िया मार्ग पर ग्राम मढ़िया के पास सड़क किनारे झाड़ियों में युवक का शव पड़ा मिला। युवक की हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई गई है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मढ़िया के ग्राम प्रधानपति की तहरीर पर हत्या कर अज्ञात युवक का शव गांव के बाहर फेंकने की रिपोर्ट पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध दर्ज की है। बघौली थाना क्षेत्र के मझिगवां-मढ़िया संपर्क मार्ग पर मढ़िया के पास सड़क किनारे युवक का शव पड़ा होने की जानकारी शुक्रवार देर रात कुछ ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के पति महेंद्र वर्मा को दी। इस पर महेंद्र वर्मा ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और बघौली पुलिस को जानकारी दी। बघौली एसओ अतुल श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव की जामा तलाशी कराई। तलाशी में शव से कुछ भी नहीं मिला। आसपास के गांवों में सूचना देकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, पर सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों की मानें तो मृतक के गले में शाल से फंदा बनाया गया था। नीली पैंट और सफेद शर्ट पहने युवक की हत्या कर शव यहां फेंकनेे की बात कही जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि घटनास्थल के पास से चौपहिया वाहन के पहियों के निशान भी मिले हैं। एसओ अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जानकारी पर शव को शिनाख्त के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। ग्राम प्रधानपति महेंद्र वर्मा की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें