युवक की गोली मारकर हत्या, बेटा घायल
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के हरिरामपुर गांव में मामूली विवाद पर मंगलवार की रात एक परिवार के बीच लाठियां चटकीं। घटना में सात महिलाएं घायल हो गईं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गांव निवासी राजेश की बकरी पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई लक्ष्मीचंद्र पटेल का चारा खा गई थी। इसे लेकर ही महिलाओं के बीच शाम को झड़प हुई थी। खुन्नस में ही रात को पक्षों के बीच मारपीट हो गई। एक पक्ष से राजेश की बेटी गोल्डी (13), गुड़िया (18) व भाई राजू (36) घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष में लक्ष्मीचंद्र की पत्नी अनीता (45) व बेटी वंदना (20), पूजा (22), आरती (20) घायल हुईं। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले और जमकर पथराव हुआ। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। तब मामला शांत हो सका। एसओ विपिन कुमार सिंह ने बताया कि एक पक्ष की तहरीर आई है। जिस पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष की ओर से भी कार्रवाई की जाएगी। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।