फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Wed, 18 May 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जद्दू परसिया गांव में एक घर के बंद कमरे में विवाहिता का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। वह पिछले एक माह से गृह कलह को लेकर तनाव में चल रही थी। घर वाले इसे आत्महत्या बता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्मार्टम कराने को देवरिया भेज दिया। घटना मंगलवार के रात की है।
विज्ञापन


गांव के रहने वाले नाथू चौहान पूना में रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। घर पर उसके मां बाप के साथ पत्नी सितारा देवी (23) और चार साल की बेटी स्नेहा रहती है। परिवार वालों के अनुसार मंगलवार की रात सितारा देवी की सांस गगीया देवी अपनी नीतिनी स्नेहा को लेकर छत पर सोने चली गई। नीचे कमरे में सितारा अकेले सो रही थी। सुबह करीब चार बजे स्नेहा और उसकी दादी नीचे आकर दरवाजा खटखटाने लगी। दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की के रास्ते कमरे में देखा तो उनके होश उड़ गए। सितारा की लाश रस्सी के सहारे छत की कुंडी से लटक रही थी।

घर वालों ने घटना की सूचना मदनपुर पुलिस को दी। बुधवार की सुबह मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार डॉ. संजीव कुमार दीक्षित ने घटना स्थल का जायजा लिया। मृतका का मायके जिले के मुडेरा बुजुर्ग गांव में है। उसके मरने की खबर सुन मायके वाले भी पहुंचे। थानाध्यक्ष असलम सिद्दकी ने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चलेगा। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें