ट्रेन से कटकर बुधवार को संदिग्ध हालात में एक महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और कार्रवाई की।
खागा कोतवाली क्षेत्र के मझटेनी गांव निवासी राजबली की पत्नी माया देवी (48) तड़के पहर जंगल गई थीं। परिवार के लोग उठे तो काफी देर तक न पाकर खोजबीन करने लगे। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने माया देवी का गांव किनारे रेलवे क्रासिंग के पास शव पड़ा होने की खबर दी। परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। जीआरपी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पेशे से किसान राजबली ने बताया कि उसकी पत्नी को अक्सर मिर्गी का दौरा पड़ता था। हो सकता है दौरा पड़ा हो और ट्रेन आ गई। दो बेेटे और दो बेटियां हैं। जीआरपी एसआई आरके पांडेय ने बताया कि रेलवे कर्मियों की सूचना पर शव बरामद किया गया। इसके बाद परिजन पहुंचे और शिनाख्त की।