फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: पति गया था जयपुर, पत्नी बेटे सहित जेवरात, नकदी लेकर फरार, युवक ने की थी लवमैरिज

Sat, 06 May 2023 12:07 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक पुलिस के मुताबिक बिहार के युवक ने दी शिकायत में बताया कि वह पिछले पांच-छह माह से रोहतक में किराये पर रह रहा है। साथ ही मेडिकल उपकरण विक्रेता का काम करता है। इसके चलते अक्सर शहर से बाहर जाना पड़ता है। दो मई को वह नौकरी के चलते जयपुर गया था।
विज्ञापन
रोहतक सिटी पुलिस थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के तिलकनगर से विवाहिता जेवरात व नकदी लेकर एक साल के बेटे सहित लापता हो गई। पति नौकरी के चलते जयपुर गया हुआ था। वह वापस आया तो पत्नी नंहीं मिला। उसे शक है कि पत्नी को उसके मायके ले गए हैं, क्योंकि उसने लव मैरिज की थी, जिसका वे विरोध कर रहे थे।

विज्ञापन


पत्नी के मायके वालों पर शक
पुलिस के मुताबिक बिहार के युवक ने दी शिकायत में बताया कि वह पिछले पांच-छह माह से रोहतक में किराये पर रह रहा है। साथ ही मेडिकल उपकरण विक्रेता का काम करता है। इसके चलते अक्सर शहर से बाहर जाना पड़ता है। दो मई को वह नौकरी के चलते जयपुर गया था। चार मई को उसने पड़ोस में फोन किया कि उसकी 22 वर्षीय पत्नी से बात करवा दे। पड़ोसी ने बताया कि उसकी पत्नी घर पर नहीं है। वह रात दो बजे रोहतक पहुंचा। दरवाजा खोलकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से जेवरात व 35 हजार की नकदी गायब मिली। इतना ही नहीं, पत्नी साथ में एक साल के बेटे को भी लेकर गई है।

लव मैरिज की थी युवक ने, पत्नी के मायके वालों पर शक
युवक ने पुलिस को बताया कि उसने लवमैरिज की थी, लेकिन पत्नी के मायके वाले इससे नाराज था। वे जान से मारने की धमकी देते रहते थे। उसे शक है कि पत्नी का भाई व मां ही पत्नी को लेकर गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें