फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किलो चरस के साथ दो नेपाली तस्कर गिरफ्तार 

Tue, 25 Sep 2018 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल से तस्करी कर लाई गई एक किलो चरस के साथ पुलिस ने नेपाली मूल के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक काशीपुर की फैक्ट्री में नौकरी करता था। पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट के तहत दोनों का चालान कर दिया है।

विज्ञापन


कंचनपुर जिला महेंद्र नगर (नेपाल) निवासी रवगेंद्र कुमार थापा पुत्र उदयराम थापा यहां बाजपुर रोड स्थित श्यामपुरम कालोनी में किराए पर रहकर विगत 20 साल से मुरादाबाद रोड स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करता था।

फैक्ट्री में तालाबंदी के बाद वह मजदूरी करने लगा। एक दिन पूर्व उसके पास ऐंठपुर महेंद्रनगर नेपाल निवासी जगत बहादुर पुत्र टेकचंद्र आया। उसने नेपाल से लाई गई एक किलो चरस बिकवाने में उससे मदद मांगी। दोनों किसी व्यक्ति को चरस की डिलीवरी करने जा रहे थे। रविवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने टांडा तिराहे से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने जगत बहादुर के कब्जे से 850 ग्राम और रवगेंद्र के कब्जे से 150 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों का नारकोटिक्स एक्ट में चालान किया है। इन लोगों से चरस की सप्लाई लेने वाला व्यक्ति पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई संदीप पिलखवाल, नितिन बहुगुणा, कांस्टेबल कुलदीप सिंह, देवेंद्र सिंह, अशोक कुमार व अरविंद सिंह आदि है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें