फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी की बस से दो किलो 900 ग्राम चरस बरामद, पुलिस ने ऐसे पकड़ा मामला

Tue, 06 Feb 2018 09:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नेरवा (रोहड़ू)
विज्ञापन
विज्ञापन

नेरवा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान परिवहन निगम की बस से दो किलो नौ सो ग्राम चरस बरामद की है। चरस पॉलिथीन के बैग में छुपाकर रखी गई थी। हालांकि, चरस की सप्लाई ले जाने वाला कोई भी व्यक्ति पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। 

विज्ञापन


पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी व्यक्तियों की तलाश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेरवा पुलिस के एसएचओ फूल सिंह, हेड कांस्टेबल रमेश पंवार, महिला आरक्षी मीरा और होम गार्ड रोशन ने चौपाल थाना की सीमा न्योटी में सोमवार सुबह नाकाबंदी की हुई थी। 

इस दौरान सुबह साढ़े पांच बजे नेरवा से चामुंडा जा रही परिवहन निगम की बस संख्या एचपी 63/ 5437 को तलाशी हेतु रोका गया। बस की तलाशी लेने पर बस की सीटों के ऊपर बने जालीदार कैरियर में लावारिस रूप से रखा गया एक कैरी बैग मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बस में यहां रखी थी चरस

इसमें दो पॉलिथीन में पैक कर रखी गई चरस बरामद की गई। कैरी बैग में दो किलो 900 ग्राम चरस छुपाकर रखी गई थी। पुलिस ने बस की पूरी तलाशी ली गई, लेकिन बस में कोई भी ऐसा संदिग्ध नहीं दिखा, जिस पर शक किया जाता।

ऐसा माना जा रहा है कि किसी तस्कर ने चरस को फिर रात के समय ही बस में रख दिया था। चरस को शिमला पहुंचने से पहले किसी स्थान पर उतारा जाना था लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए तस्कर के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नेरवा थाने में अज्ञात शख्स के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20, 61, 85 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति को बसों में संदिग्ध सामान रखते देखें तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने लोगों से यह भी अपील की है कि नशे का अवैध काले कारोबार को रोकने में पुलिस की मदद करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें