चोरी के बाद बिखरा सामान दिखाती महिला।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शाला गांव में गुरुवार देर रात को मैजिक चालक के घर पर धावा बोलकर चोरों ने साढ़े तीन लाख की चोरी कर ली। वारदात के समय चालक का परिवार दूसरे कमरे में लेटा थी। वहीं, दूसरी जगह चंदपुरा में रोशनदान काट कर घर में घुसने का प्रयास किया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज का ली है।
हाईवे किनारे स्थित शाला गांव में गुरुवार रात में एक मैजिक चालक लालू गुप्ता पुत्र लक्ष्मी नारायण गुप्ता के घर में छत के रास्ते जीने से घर में उतर आए। बाहरी कमरे में रखे संदूक ताले तोड़कर उसमें रखकर जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। लालू ने बताया कि चोर जिन गहने को ले गए वह उनकी पुत्री नीलम के थे। नगद करीब 20 हजार रुपये चुरा ले गए।
शातिर चोर दो संदूक घर से उठा ले गए। जो घर से करीब पौन किमी दूर एक खेत में खुले पड़े मिले। लवारपुर गांव के लोग खेतों की तरफ गए तब संदूक पड़ा देखा। लालू ने बताया रात करीब ढाई बजे बिजली चली तो वह व उनकी पत्नी दोनों लोग छत पर जाकर सो गए। लालू की मां ममता व छोटा पुत्र विवेक घर के बाहर लेटे थे। सुबह करीब पांच बजे उनका पुत्र विवेक परीक्षा देने जाने के लिए तैयार होने के लिए दरवाजा खुलवाया तो कमरे में संदूक व सामान बिखरा देखा। लालू ने पुलिस को फ ोन कर घटना की सूचना दी।
शातिर चोरों ने इससे पहले पड़ोस के गांव चंदपुरा में एक किसान सहदेव सिंह यादव के घर के रोशनदान को काटकर घुसने का प्रयास किया, लेकिन घर लोगों के जाग जाने से चोर वहां से चले गए।