कुरारा। थानाक्षेत्र के बेरी गांव में शनिवार शाम बाइकों के आमने-सामने आते ही युवकों के दो गुटों में मारपीट हो गई। इसमें पूर्व प्रधान के पुत्र को बंदूक की बंट से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इस घटना में दो पक्षों में तनाव को देखते सीओ फोर्स लेकर गांव पहुंचे। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बेरी गांव में शनिवार शाम करीब छह बजे पूर्व प्रधान राजेश सिंह का पुत्र नीरज और उसका साथी बाइक से गांव की ओर जा रहे थे तभी सामने से पूर्व प्रधान फूल खां का पुत्र आमिर (25) बाइक से आ रहा था। इन दोनों में पुरानी खुन्नस को लेकर मारपीट शुरू हो गई। इस नीरज ने साथी के साथ आमिर की मारपीट कर दी। आमिर को बंदूक की बंटों से मारापीटा। युवकों के हमले से आमिर घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही कदौरा से आमिर के कुछ नजदीकी वाहन से आ धमके। गांव में तनाव को देखते थाना कुरारा का पुलिस फोर्स गांव पहुंचा। मौके पर पहुंचे सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।