फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी बताकर युवक से रुपये छीने

Mon, 19 Mar 2018 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
विज्ञापन
थाने में रुपये छीनने की जानकारी देता पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इटावा। कचहरी में परिचित से मिलने आए युवक को पुलिस कर्मी बताकर एक व्यक्ति ने उसके पास से चार हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद वह  भाग गया। पीड़ित शिकायत करने थाने गया तो वहां से भगा दिया गया। सिविल लाइन थाने में दरोगा ने उसकी बात सुनने के बजाय उसे हड़का दिया। सोमवार को भिंड जिले के होम सिंह का पुरा निवासी कन्हैया लाल अपने साथी के साथ बाइक से इटावा आया था । उसका साथी कचहरी पर परिचित से मिलने के लिए चला गया। वह बाइक लेकर वट वृक्ष के पास खड़ा हो गया। तभी एक व्यक्ति उसके पास पहुंचा और अपने को पुलिस कर्मी बताया। उसने कन्हैया को हड़काकर कहा कि यहां क्यों खड़े हो। उस व्यक्ति ने पुलिसिया रौब दिखाकर उसकी जेब में पडे़ चार हजार रुपये व बाइक की चाबी निकाल ली। इसके बाद उसने हड़का कर कन्हैया लाल को भगा दिया। उसका साथी आया तो उसने पुलिस कर्मी बने व्यक्ति को तलाश किया। उसका कोई सुराग नहीं लग सका। बाद में कन्हैया लाल थाने पहुंचा और इसकी जानकारी ड्यूटी पर तैनात दरोगा को दी। अपने रुपये छीनने की जानकारी मिलने पर दरोगा ने कोई कार्रवाई करने की बजाय उसे हड़काकर भगा दिया। बाद में वह अपने गांव के लिए रवाना हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें