फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार रेलिंग से टकराई, तीन की मौत, कार के परखच्चे उड़े

Sun, 11 Dec 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुरबेरी थाना इलाके में एमजी रोड पर शुक्रवार रात करीब 2.15 बजे तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए और चार वर्षीय बच्ची समेत तीन लड़कियों की मौत हो गई, जबकि कार चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। डिवाइडर पर टीन की रेलिंग लगी हुई थी, इससे कार की बायीं ओर का हिस्सा कटकर अलग हो गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फतेहपुरबेरी के चांदनहौला गांव से कुछ लोग गुड़गांव एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने शादी में कार्यक्रम पेश किया था। सभी रात को अलग-अलग गाड़ियों से गुड़गांव से दिल्ली आ रहे थे। यूपी नंबर की कार में सुभांशी (4 वर्ष) पुत्री खेमचंद, रानी (20) पुत्री जाकिर हुसैन और सोनी(14) पुत्री सुखदेव लौट रही थीं। कार को अमर (20) चला रहा था।

न्यू मंगलापुरी के पास एमजी रोड पर तेज रफ्तार मारुति कार डिवाइडर की रेलिंग से टकरा गई। रेलिंग के कोने से लेफ्ट साइड से कार की बॉडी कट गई और छत उड़ गई। सुभांशी कार से नीचे सड़क पर सिर के बल गिर गई। उसका सिर फट गया। बाकी लोग गाड़ी में फंस गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने चारों को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने सुभांशी, रानी और सोनी को मृत घोषित कर दिया। अमर को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शनिवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें