फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केनरा बैंक से एक लाख गायब, अधिकारियों ने सफाई कर्मी पर जताया शक

Sun, 13 Nov 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
bank shimla
विज्ञापन
केनरा बैंक की सांगवान चौक स्थित शाखा से एक लाख रुपये की नगदी गायब होने का मामला सामने आया है। बैंक अधिकारियों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। अधिकारियों के अनुसार इस मामले में बैंक के ही सफाई कर्मचारी पर शक है। जानकारी के अनुसार कपिल निवासी झोरडनाली केनरा बैंक की सांगवान चौक शाखा में अपने खाते में एक लाख रुपये की नगदी जमा करवाने के लिए शुक्रवार को पहुंचा, लेकिन भीड़ होने की वजह से पैसा जमा नहीं करवा सका। उसने बैंक प्रबंधक से आग्रह किया कि वह नगदी रख ले, जिसे वह बाद में जमा करवा देगा। बताया जाता है कि बैंक प्रबंधक ने ग्राहक के आग्रह पर नगदी अपने केबिन में रखवा दी। बताया गया है कि बैंक प्रबंधक के केबिन में नगदी रखने की जानकारी सफाई कर्मचारी को लग गई। कुछ ही देर में वह बैंक से गायब हो गया। बैंक कर्मियों ने जब उसके मोबाइल पर संपर्क किया तो उसने अपनी पत्नी के बीमार होने की बात कहीं और बाद में उसका फोन ऑफ मिला। इस बारे में सफाई कर्मचारी को तलाशा लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बैंक कर्मियों ने बताया कि सफाई कर्मचारी को शुक्रवार को ही नौकरी पर बुलाया गया था। वह दो दिन पहले भी एक बार काम पर आया था। बैंक में भारी भीड़ के चलते उसका फोन करके काम पर बुलाया गया था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें