फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी चेक देकर लगाया 1.73 लाख का चूना

Mon, 03 Oct 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
माल के बदले फैक्टरी संचालकों को फर्जी चेक देकर दिल्ली की एक फर्म ने एक लाख 73 हजार रुपये का चूना लगाया। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक की शिकायत पर दिल्ली स्थित एसडी इंटरप्राइज के मालिक संजीव गुप्ता व मितलेश के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार ऐलनाबाद वार्ड नंबर आठ निवासी अनुरुद्घ कुमार की ऐलनाबाद में जाली बनाने की फैक्टरी है। दिल्ली के वार्ड नंबर 66 स्थित एसडी इंटरप्राइज के मालिक संजीव गुप्ता व मितलेश ने कुछ दिनों पहले जाली बनाने का ऑडर दिया था। अनुरुद्घ का कहना है कि 13 सितंबर को उसने ऑडर का माल फर्म को भिजवा दिया। माल की कीमत एक लाख 73 हजार रुपये थी। फिर मालिक संजीव गुप्ता ने उसे चेक भेज दिया। बैंक में जब चेक भेजा तो पता चला ये चेक फर्जी है। इसके बाद फैक्टरी मालिक को धोखाधड़ी का अहसास हुआ। उसने आरोपियों के खिलाफ ऐलनाबाद थाने में शिकायत दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी संजीव गुप्ता व मितलेश कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी वजीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने पुलिस की टीम दिल्ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें