फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघनगर के युवा व्यापारी की गोली मारकर हत्या  

Fri, 07 Apr 2017 11:19 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती जिले के बिक्रमजोत में पुल के नीचे मिले शव की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से संतकबीरनगर जिले के दुधारा क्षेत्र बाघनगर बाजार निवासी युवा व्यापारी नुरुलहक(28) के रूप में हुई। छावनी थाना क्षेत्र की पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गोली मार हत्या की बात सामने आयी है।
विज्ञापन


बाघनगर बाजार निवासी सेराजुजहक ने बताया कि उसका इकलौता बेटा नुरूलहक सेमरियावां बाजार में मोबाइल की दुकान चलाता था। बुधवार को घर से शाम के वक्त दुकान का सामान खरीदने के लिए बस्ती जाने की बात कहकर चार पहिया वाहन से निकला था। शुक्रवार को पता चला कि बेटे का शव बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के बिक्रमजोत के पास मिली है। जबकि वाहन बस्ती के गडगोडिया के पास मिली है।

गुरुवार पूर्वाह्न 11 बजे बेटे के मोबाइल पर कॉल जा रही थी, लेकिन फोन नहीं उठा। बाद में मोबाइल ऑफ हो गया। पिता ने बेटे की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जाहिर की है। नुरूलहक छह बहनों का अकेला भाई था। उसकी शादी करमाडोमन गांव में हुई थी। उसके एक बेटा एवं दो बेटियां हैं। बाघनगर के कसबे के लोग रोते- बिलखते मां -बाप को समझा रहे थे। 
विज्ञापन


बस्ती के छावनी थाने के एसओ विक्रम सिंह ने बताया कि संतकबीरनगर से कुछ लोग आए और शव की पहचान बाघनगर के नुरूलहक के रूप में की। वैसे उसके मां-बाप को बुलवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बारे में पूछा गया तो एसओ ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में सिर मेें गोली मारकर हत्या की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें