फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर सेंध लगाकर 20 लाख की चोरी, सीसी टीवी कैमरा भी लेते गये चोर

Fri, 08 Jan 2021 12:35 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के रस्तोगी सर्राफ, वस्त्रालय व जनरल स्टोर की दुकान में बुधवार को चोरों ने सेंध लगाकर नगदी और आभूषणों सहित बीस लाख की चोरी की। चोरी की घटना पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के ठीक सामने हुई है। चोर दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा भी ले गये।

विज्ञापन


गुरुवार की सुबह पड़ोसियों ने दुकान की दीवार में सेंध देखी तो दुकान मालिक को जानकारी दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन भी घटनास्थल पर पहुंचे। डॉग स्क्वाड बुलाकर आसपास के इलाकों को खंगाला गया, पर चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। मामले में पुलिस केस दर्ज कर छानबीन कर रही।

दुकान के मालिक राजेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि बुधवार की रात नौ बजे दुकान बंद करके सपरिवार दूसरे मकान में सोने चले गये। बृहस्पतिवार की सुबह पड़ोसियों ने दुकान के पीछे की दीवार टूटी देखी। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। बताया कि तिजोरी में रखे दो लाख 20  हजार रुपये नकदी व  स्वर्णाभूषण समेत 20 लाख का सामान चोर चुरा ले गये।
विज्ञापन


पुलिस ने उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलते ही सीओ ऑपरेशन प्रभात कुमार राय भी घटनास्थल पर पहुंचे। छानबीन की। पर कुछ भी पता नहीं चला। दुकान मालिक ने तहरीर दी है।

थानाध्यक्ष राजेश चौबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही चोर पकड़े जाएंगे और चोरी का खुलासा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें