फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर जहर मिली शराब पीने से दो की मौत

Sat, 26 Mar 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के हड़िया पुलिस चौकी के पास स्थित भरवलिया गांव में होली के दिन दोपहर डेढ़ बजे के करीब जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोगों को गंभीर हालत में पुलिस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इन तीनों को डॉक्टरों के प्रयास से बचा लिया गया। इधर घटना की जानकारी होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसपी, जिला आबकारी अधिकारी सहित तमाम उच्चाधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन


होली के दिन गुरुवार को दोपहर डेढ़ बजे के करीब पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव में जहरीली शराब पीने से महावीर उर्फ झिनकान पुत्र बरसाती और राजू पुत्र जनार्दन सिंह की मौत हो गई। वहीं राधेश्याम पुत्र बृजमोहन सिंह, सूर्यमोहन पुत्र बृजमोहन और रामप्रकाश पुत्र स्व. हवलदार की हालत गंभीर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्र ने सरकारी एंबुलेंस से तीनों को जिला अस्पताल भिजवाया।

जिला अस्पताल में डॉक्टरों के प्रयास के बाद तीनों को लगातार उल्टी हुई, जिससे उनकी जान बच गई। इन तीनों की हालत खतरे से बाहर बताते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रात में जिला अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। एसपी कृपाशंकर सिंह ने बताया कि दो लोगों की मौत अंग्रेजी शराब पीने के कारण हुई। शराब में ऐसा क्या था जिसके कारण मौत हुई, इसकी जांच कराई जा रही है। शराब के नमूने को लेकर उसे लैब में जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


संदिग्ध हालात में शख्स की मौत
परशुरामपुर। रानीपुर बेरता गांव निवासी एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में उपचार के दौरान मौत हो गई। चर्चा है कि गांव के रहने वाले 40 वर्षीय गोपाल श्रीवास्तव पुत्र नान्हक प्रसाद ने होली के एक दिन पूर्व बुधवार की देर शाम को कच्ची शराब पी ली। इससे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिवार के लोग उन्हें लेकर अयोध्या के श्रीराम अस्पताल गए, जहां इलाज के दौरान रात में उनकी मौत हो गई। एसओ एएन सिंह ने कहा कि मौत की सूचना उन्हें मिली है, मगर यह कच्ची शराब के सेवन से हुई है, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें