फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिनाख्त के लिए कानपुर, कन्नौज से आए लोग

Wed, 08 Nov 2017 11:59 PM IST
kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
औरैया।
सदर कोतवाली के भाऊपुर गांव का युवती हत्याकांड पुलिस के लिए अब अनसुलझी पहेली बनता जा रहा है। जिले के आसपास जनपदों में गए पुलिस के सिपाही जहां पुरानी मिसिंग को तलाश करने के लिए थानों में रजिस्टर खंगाल रहे हैं।

वहीं, बुधवार को इटावा और कन्नौज से तीन-चार लोग मृतका की शिनाख्त करने के लिए आए लेकिन मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी। हत्याकांड के खुलासे के लिए एसपी ने भले ही आठ टीमों का गठन किया हो लेकिन अभी तक यह टीमें फेल होती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन


विगत 29 अक्तूबर को सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव भाऊपुर के अरहर के खेत में एक युवती का शव मिला था। जिसका सिर व हाथ के पंजे कटे हुए थे।

इस हत्याकांड के खुलासे के लिए एसपी संजीव त्यागी ने भले ही आठ टीमों का गठन किया है। लेकिन एसपी की यह टीमें अभी तक नाकामयाब ही साबित हुई हैं।

घटनास्थल के खुलासे के लिए पुलिस की टीम औरैया, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, फर्रुखाबाद, उरई-जालौन आदि जिलों में पिछले एक सप्ताह से डेरा जमाए हुए हैं।
लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कोई पुख्ता सुबूत नहीं लगे हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो अब कानपुर देहात एवं कानपुर नगर से कोई सुराग लगा है।

पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए हैं। अगर पुलिस का शक सही निकला तो जल्द ही घटना का खुलासा किया जा सकता है। बुधवार को मृतका की शिनाख्त के लिए कानपुर नगर और कन्नौज से तीन-चार लोग आए थे लेकिन उन्होंने अपने किसी के न होने का दावा किया है। मृतका की शिनाख्त अभी तक न हो पाना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है और अब पुलिस पर सवालियां निशान भी उठने लगे हैं।
विज्ञापन


कुछ सुराग मिल रहे हैं, पुलिस उन्हीं के आधार पर कार्य कर रही है। इसके अलावा मृतका की शिनाख्त कराए जाने पर फोकस किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। -आर.के सक्सेना, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें