फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंग ने मां-बेटी सहित तीन को पीटा

Fri, 12 Aug 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम अंडवारा में दबंग ने घर में घुसकर मां-बेटी सहित तीन को मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाली में तहरीर सौंपने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के बजाए पीड़िता को टहला दिया। शुक्रवार को पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। ग्राम अंडवारा निवासी गीता देवी पत्नी रामकुमार ने एसपी गौरव सिंह को सौंपे शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि 10 अगस्त को वह अपनी पुत्री व पुत्र के साथ घर पर थी। जबकि उसका पति खेतों पर काम करने गया था। तभी गांव का दबंग घर के दरवाजे पर आया और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। मां को बचाने दौड़े पुत्र व पुत्री को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता घटना की तहरीर लेकर कोतवाली पहुंची, तो पुलिस ने जांच पड़ताल का बहाना बनाकर टहला दिया। दबंग के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। बताया कि दबंग के खिलाफ कार्रवाई न होने से वह आए दिन जान माल की धमकियां दे रहा है। पीड़िता ने दबंग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली प्रभारी कुलपहाड़ को मामले की जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें