फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार की हत्या के तार कन्नौज से जुड़े

Thu, 07 Dec 2017 12:06 AM IST
kannauj
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज।
विज्ञापन

बिल्हौर में सरेआम हुई पत्रकार की हत्या के मामले के तार जिले से भी जुड़े हैं। जांच में जुटी कानपुर पुलिस को इस संबंध में अहम सुराग मिले हैं। इसके चलते कानपुर की पुलिस ने जिले में कई स्थानों पर छापेमारी कर तीन संदिग्धों को उठाया है। जबकि स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने इस कार्रवाई की जानकारी न होने की बात कही है।


 30 नवंबर को कानपुर नगर के बिल्हौर कस्बे में रहने वाले पत्रकार नवीन गुप्ता की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कानपुर पुलिस ने शूटर का स्केच जारी कर उसकी तलाश शुरू की है।
विज्ञापन


मंगलवार रात कानपुर जोन के आई आलोक सिंह के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच कानपुर ने जिले के कई स्थानों पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि हत्याकांड को अंजाम देने वाले लोगों का जिले में ठिकाना है। इससे क्राइम ब्रांच टीम ने इधर छापेमारी की।

मामले की जानकारी करने पर पुलिस अधीक्षक हरीश चंदर ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है।
................................


नर्स पर लगाया धनउगाही का आरोप
जलालाबाद। क्षेत्र के गांव घासीपुरवा निवासी राजेश कुमार ने बुधवार को सीएमओ के स्वरूप को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि बीते शुक्रवार को उसने अपनी पत्नी आरती देवी को प्रसव के लिए सामुदायिक केंद्र जलालाबाद में भर्ती कराया था। यहां तैनात स्टाफ नर्स ने प्रसव के नाम पर उससे दो हजार रूपये मांगे। पैसे न देने स्टाफ नर्स व अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों ने उसकी पत्नी को पीट दिया। सीएमओ ने बताया कि मामले की जांच डिप्टी सीएमओ राम मोहन त्रिपाठी को सौंपी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

.....................................


पानी को लेकर दो पक्षों में मारपीट
ठठिया। खेत में पानी लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू की है।
बुधवार को ठठिया निवासी शमीम और नसीम के बीच खेत में पानी लगाने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें शमीम और नसीम समेत जकीर घायल हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी तारीक खान ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें