फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहा, नगर निगम सिर्फ रसूखरदारों के घरों के आसपास करता है कार्रवाई

Sat, 10 Sep 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट।
विज्ञापन
लाोग
विज्ञापन
अंबाला कैंट। लालकुर्ती इलाके में डेंगू और संदिग्ध बुखार की दहशत लोगों में बढ़ रही है। संदिग्ध बुखार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जबकि इसी से सहमे लोगों ने शुक्रवार को क्षेत्र में जमकर हंगामा किया। लोगों ने सड़क पर दरी बिछाकर धरना दिया और नगर निगम को जमकर कोसा। इतना ही नहीं लोगों का कहना है कि जिस तरह से यहां पर हालात हैं, उसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को यहां पर मेगा कैंप लगाए, ताकि लोगों को इलाज हो सके।
विज्ञापन

यह हैं हालात
कैंट के लालकुर्ती क्षेत्र में जहां डेंगू के केस सामने आए हैं, वहीं संदिग्ध बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी कारण से लोगों में इस वक्त काफी दहशत है। लोगों का कहना है कि हालात यह है कि हलकी सी तबीयत खराब होती है, तो लगता है कि कहीं डेंगू तो नहीं है। जिनको बुखार है, वे तो काफी घबराए हुए हैं। यही कारण है कि ये मरीज निजी चिकित्सकों के पास से इलाज करवा रहे हैं। बुखार से कई लोग पीड़ित हैं लेकिन अभी तक जो व्यवस्थाएं दी गई हैं, वे नाकाफी हैं।
-यह कहते हैं लोग
स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर निगम के सफाई कर्मचारी नियमित रूप से साफ-सफाई नहीं करते। इतना ही नहीं गंदगी उठाकर गलियों में ढेर लगा देते हैं और इसे कई दिनों तक उठाया ही नहीं जाता। इसी तरह मच्छर मारने के लिए स्प्रे तक नहीं किया जाता, जिसके कारण यह हालात पैदा हो रहे हैं। यदि कोई शिकायत कर देता है, तो उस दिन आकर उसके घर के आसपास साफ सफाई कर देते हैं, जबकि इसके बाद फिर से वही हालात बन जाते हैं। न तो निगम अधिकारी सुनते हैं और न ही कर्मचारी नियमित रूप से यहां पर आकर सफाई करते हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कैंप से भी राहत नहीं
स्थानीय निवासियों में बाजार के राजेश यादव, ललित कुमार, सतीश कनौजिया, ललित जैन, सतनाम सिंह, राजेंद्र अरोड़ा, सोमनाथ गुप्ता, सुभाष उदय ने बृहस्पितवार को जांच शिविर का आयोजन किया। लेकिन इस दौरान भी व्यवस्थाएं पूरी नहीं थीं, जिसके कारण ठीक से जांच नहीं हो पाई। यदि यही हालात रहे, तो क्षेत्र में बीमारी गंभीर रूप ले सकती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र मेगा चेकअप कैंप लगाया जाए, ताकि लोगों को ठीक से इलाज तो हो सके।
---
क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है, जबकि निगम के न तो अधिकारी सुनते हैं और न ही कर्मचारी। क्षेत्र में बुखार से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ रही है, जबकि स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाएं भी नाकाफी साबित हो रही हैं। स्वास्थ्य विभाग क्षेत्र में मेगा कैंप लगाए ताकि प्रभावितों की जांच की जा सके।
- नवीन यादव, पूर्व पार्षद

ट्विन सिटी में जहां से भी शिकायतें मिल रही हैं, वहां पर निगम की टीम को भेज कर कार्रवाई की जाती है। सफाई व्यवस्था को लेकर निगम गंभीर है, जबकि यदि कहीं कोई समस्या है, तो लोग बताएं, जिस पर कार्रवाई की जाएगी।
- रमेश मल, मेयर नगर निगम अंबाला

लालकुर्ती क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों का चेकअप किया है। विभाग मरीजों को लेकर पूरी तरह से संजीदा है और यदि किसी को बुखार आदि है, तो वह सिविल अस्पताल में जाकर जांच करवाए। फिर भी विभाग के डाक्टर क्षेत्र में नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन

- डॉ. विनोद गुप्ता, सीएमओ अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें