फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैब टेक्नीशियन की पत्नी की दिनदहाड़े हत्या

Fri, 18 May 2018 01:20 AM IST
jhansi
विज्ञापन
प्रशासन - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बेखौफ बदमाशों ने मेडिकल कॉलेज कैंपस में रहने वाले लैब टेक्नीशियन वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के घर में घुसकर लूटपाट कर उनकी पत्नी की हत्या कर दी। पुत्री के स्कूल से लौटने के बाद घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। दिनदहाडे़ हुई घटना से कैंपस के लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग में वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव लैब टेक्नीशियन हैं। बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे वे ड्यूटी के लिए निकले थे। उनकी पत्नी आशा श्रीवास्तव (52) घर में अकेली थीं। उनकी बेटी खुशी (12) स्कूल गई थी। इसी बीच बदमाश मौका पाकर घर में घुस गए। बदमाशों ने लूटपाट का प्रयास किया तो आशा ने विरोध शुरू कर दिया। जिस पर बदमाशों ने भारी वस्तु से उनके सिर पर कई प्रहार कर दिए। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद बदमाश अलमारी से रुपये व जेवरात निकालकर लूटपाट कर भाग निकले।
करीब सवा ग्यारह बजे स्कूल से घर लौटने पर बेटी खुशी ने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा न खुलने पर पड़ोसी को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पड़ोस में रहने वाले वीरेंद्र के मित्र आशुतोष भी घर पहुंचे। इसके बाद घर के पीछे से कूदकर अंदर जाकर देखा तो कमरे के दरवाजे पर आशा खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। घटना की खबर मिलते ही डीआईजी जवाहर, एसएसपी विनोद कुमार सिंह, एसपी सिटी देवेश पांडेय, सीओ सिटी जितेंद्र सिंह परिहार, स्वॉट टीम प्रभारी व कोतवाल उमेश चंद्र त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें