मोहर्रम को सकुशल निपटाने के लिए जिला प्रशासन गंभीरता से जुटा है। इसी क्रम में करबला पहुंचकर एएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।
बुधवार शाम को ताजिए करबला में दफन किये जाएंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। पूर्व में प्रशासनिक अफसरों ने भ्रमण कर ताजिए के रास्तों पर गड्ढे पाटने के निर्देश दिए थे। सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य भी करबला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ व्यवस्था देखने पहुंचे। इसके अलावा बनाए गए सुरक्षा प्वाइंटों को भी चेक किया। इस दौरान मंसूर अहमद शमसी, एबाम मोहम्मद, जाकिर, अहमद नूर, मकबूल अहमद, शब्बीर आदि मौजूद थे।