फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से लापता सिक्योरिटी गार्ड की लाश मिली

Fri, 03 Nov 2017 02:30 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
लाश्‍ा ‌िममिली।
विज्ञापन
नकटिया स्थित एसबीआई एटीएम के तीन दिन से लापता सिक्योरिटी गार्ड की पुलिस ने बुखारा रोड पर सिमरा भूमिपुर गांव के पास से लाश बरामद की है। गले पर रस्सी के निशान मिलने से गला घोटकर हत्या करने की आशंका जाहिर की जा रही है। हालांकि मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही साफ हो पाएगी। घरवालों ने रंजिश से इंकार किया है। घटना की रिपोर्ट फरीदपुर थाने में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

नकटिया के मोहनपुर होली चौराहा के पास रहने वाले बीस वर्षीय विकास पटेल पुत्र धर्मपाल सिंह नकटिया के एसबीआई एटीएम बूथ पर सिक्योरिटी गार्ड थे। हाल में विकास नेे सैनिक सिक्योरिटी एजेंसी की नौकरी छोड़कर सीएसई सिक्योरिटी एजेंसी ज्वाइन कर ली थी। विकास ने 30 अक्तूबर को सोमवार सुबह नौ बजे परिवार के लोगों को बताया कि वह पीएफ का रुपया निकालने के लिए नकटिया के अपने दो दोस्तों के साथ दिल्ली जा रहा है। अगले दिन देर शाम तक जब विकास नहीं लौटा और उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ था तो घरवालों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। गुरुवार दोपहर राहगीरों ने बुखारा रोड पर सिमरा भूमिपुर गांव के पास लाश पड़ी देखी तो पुलिस को सूचना दी।

आधार कार्ड से हुई शिनाख्त 
फरीदपुर पुलिस ने लाश की शिनाख्त के लिए कपड़ों की तलाशी ली तो पेंट की जेब से आधार कार्ड मिल गया। तब पुलिस ने विकास के घरवालों को खबर दी। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विकास के बड़े भाई विशाल बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम पर सिक्योरिटी गार्ड हैं। उन्होंने किसी भी रंजिश से इंकार किया है। 
विज्ञापन


विकास की मौत की वजह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चल सकेगी। हालांकि एफआईआर दर्ज करके पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल जांच में कुछ अहम तथ्य सामनेे आए हैं, पुलिस उन्हीं पर काम कर रही है।  
- ख्याति गर्ग, एसपी देहात 


गायब दोनों मोबाइल की सीडीआर खोलेगी हत्यारों का राज
विकास का पर्स, बैग और जूते भी हैं गायब 
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। पुलिस के मुताबिक, सड़क पर लाश जिस स्थिति में पड़ी थी, उससे आशंका है कि हत्यारों ने किसी वाहन से लाकर लाश को यहां फेंका है। गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। इससे लगता है कि गला घोटकर हत्या की गई है। शरीर पर भी नीले निशान मिले हैं। लाश की हालत देखकर लग रहा है कि विकास की मौत छत्तीस घंटे पहले हुई है। फरीदपुर थाने की संवेदनशील चौकी देवरनिया के नजदीक लाश फेंकी गई, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। जबकि इस क्षेत्र में लगातार पुलिस रोड गश्त करती रहती है। विकास के जूते गायब हैं। उसके पैरों में मोजे मिले। पर्स, बैग, 20 हजार रुपये और दो मोबाइल भी गायब हैं। पुलिस विकास के गायब मोबाइलों की कॉल डिटेल निकलवा रही है। मोबाइल बंद होने से पहले तक विकास की किससे, कब और कहां बात हुई थी, आदि के बारे में कॉल डिटेल से पता चल जाएगा। 

पुलिस को विकास के दोस्तों की तलाश 
पोस्टमार्टम हाउस पर परिवार के लोगों ने बताया कि विकास ने दो दोस्तों के साथ दिल्ली जाने की बात तो कही थी, लेकिन उनके नाम नहीं बताए थे। पुलिस अब विकास के उन दोस्तों को तलाश रही है जिनके साथ उसे दिल्ली जाना था। चूंकि विकास का सारा सामान और रुपये गायब है, इसलिए पुलिस को लूट के बाद हत्या होने का भी संदेह है। पुलिस प्रेम प्रसंग की लाइन पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें