फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिट्री कर्मी ने पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

Sun, 05 Aug 2018 11:57 PM IST
फर्रुखाबाद
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अति संवेदनशील छावनी इलाके में शनिवार रात मिलिट्री इंजीनिरिंग सर्विस के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुनील कुमार यादव ने पत्नी सोनी की गला दबाकर हत्या कर दी और खुद भी फंदे पर झूल गया। खुदकुशी से पहले उसने रिश्तेदारों को फोन कर तबीयत ठीक न होने की जानकारी दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोनी की मौत गला दबाने से होने की पुष्टि हुई है, लेकिन जांच में अभी यह सवाल अनुत्तरित ही है कि सुनील ने पत्नी की हत्या और खुदकुशी क्यों की। यह चर्चा जरूर है कि दंपति में आए दिन किसी न किसी बात पर विवाद होता रहता था।
विज्ञापन


मेरापुर थाने के नगला वीरबल गांव निवासी सुनील कुमार यादव (35) पत्नी सोनी (32) व बेटे विशाल (11) के साथ कासिमबाग के एमईएस के क्वार्टर में रहता था। शनिवार रात भोजन के बाद तीनों एक ही कमरे में लेटे थे। सुबह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे भांजे एटा के जैथरा निवासी कुलदीप ने बताया कि रात डेढ़ बजे मामा सुनील ने उसे फोन कर पेटदर्द होने की बात कही थी। डॉक्टर को दिखाने को उसे सुबह जल्द आने को कहा था। सुनील ने अपने भाई सूबेदार महेंद्र पाल को भी दिल्ली फोन कर हालत ठीक न होने की जानकारी दी थी। कहा था कि अब वह बचेगा नहीं। महेंद्र ने सोनी के चचेरे भाई सोनू को इसकी सूचना दे दी थी। कुलदीप ने सुनील को दोबारा फोन मिलाया, तो स्विच ऑफ था।

कुलदीप रात को ही बाइक से चलकर सुबह साढ़े चार बजे सुनील के घर पहुंच गया। मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। उसने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। तभी विशाल जाग गया। उसने दरवाजा खोला। अंदर सुनील का शव रस्सी से पंखे वाले कुंडे से लटका था। सोनी का शव चारपाई पर था। उसके हाथ-पैर में हल्के चोट के निशान थे। सेना व पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


शवों का पोस्टमार्टम दो डॉक्टरों के पैनल ने किया। सूत्रों की मानें तो सोनी की मौत गला दबाने से होने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। चेहरे, हाथ व पैर पर चोट के छह निशानों का उल्लेख भी रिपोर्ट में किया गया है। सुनील की मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है। फतेहगढ़ कोतवाल झाझन लाल का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें