फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावियों ने कामयाबी का परचम लहराया

Sun, 29 Apr 2018 12:30 AM IST
गाजीपुर
विज्ञापन
सैदपुर के हीरानन्दपुर गांव निवासी आई ए एस में चयनित अरविन्द चौहान।
विज्ञापन
गाजीपुर।
विज्ञापन

सिविल सेवा की परीक्षा में जिले के मेधावियों ने कामयाबी का परचम लहराया है। अच्छी रैंक के साथ परीक्षा उत्तीर्ण कर उन्होंने जिले का मान बढ़ाया है। सैदपुर संवाददाता के अनुसार, सिविल सेवा की परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 333वी रैंक लाकर ब्लाक के अजय यादव ने जिले का सम्मान बढ़ाया है। सैदपुर ब्लाक के मसूदपुर गांव निवासी अजय यादव ने 2009 से 2013 तक खड़गपुर आईआईटी से केमिकल इंजीनियरिंग कर अक्तूबर 2015 से सिविल सेवा की तैयारी शुरू की। दूसरे प्रयास में सिविल सेवा में 333वां स्थान पाया। अजय के पिता रामदुलार यादव पूर्ण रूप से जहां खेतिहर हैं, वहीं उनकी मां ललिता देवी सामान्य गृहिणी हैं। रामदुलार यादव के तीन बेटों एवं एक बेटी वाले परिवार में अजय दूसरे नंबर पर हैं। इनके बड़े भाई अमन यादव का सीआरपीएफ में सहायक कमांडेंट पद पर हाल में चयन हुआ है। जबकि आशीष दिल्ली से बीटेक और बहन अंकिता बीएचयू से बीए कर रही हैं। इनके चाचा प्रेम नारायण यादव सिविल बार एसोसिएशन सैदपुर के उपाध्यक्ष हैं। बहरियाबाद संवाददाता के अनुसार, सैदपुर तहसील के हीरानंदपुर गांव निवासी अरविंद चौहान पुत्र बलिराम चौहान ने संघ लोक सेवा आयोग 2017 की परीक्षा में 659वीं रैंक प्राप्त कर परिवार के साथ ही जिले का भी मान बढ़ाया है। प्राथमिक शिक्षा हीरानंदपुर से पूरी करने के बाद हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट केंद्रीय विद्यालय मऊ से तथा स्नातक बीएचयू वाराणसी, एमए, एमफिल जेएनयू दिल्ली से कर चुके अरविंद वर्तमान में जेआरएफ के बाद पीएचडी कर रहे हैं। परिवार इस समय मऊ जिले में रह रहा है। अपने पिता के ननिहाल बहरियाबाद के बेंवदा गांव में आए अरविंद को आईएएस बनने की सूचना मिलते ही खुशी का ठिकाना न रहा। पूर्व प्रधान संकठा चौहान, तेजनाथ चौहान, चंद्रदेव चौहान, रामअवध विश्वकर्मा आदि ने इस खुशी के मौके पर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें