फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोर्स की जांच की

Sat, 05 May 2018 11:12 PM IST
कुश्ाीनगर
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुदही। औषधि निरीक्षक ने शनिवार को दुदही बाजार सहित क्षेत्र के कई बाजारों में शनिवार को मेडिकल स्टोर्स की जांच की। जांच से मेडिकल स्टोर्स संचालकों में खलबली मच गई। बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर संचालित करने वाले दुकानदार शटर गिराकर चलते बने। दुदही बाजार के एक व्यवसायी ने बहपुरवा क्रासिंग पर हुई दुर्घटना के बाद मेडिकल स्टोर्स में नशीली दवाएं बेचे जाने की शिकायत की थी। रजनीकांत मद्देशिया नाम के इस व्यासायी की तरफ से मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य विभाग से की गई शिकायत के बाद औषधि निरीक्षक अशोक कुमार शाम चार बजे दुदही बाजार में पहुंचकर करीब आधा दर्जन मेडिकल स्टोर्स की जांच की। हालांकि वहां कोई नशीली दवा नहीं मिली। बिना लाइसेंस की दुकान वाले अपनी दुकान का शटर गिराकर भाग निकले। इसके अलावा गौरीश्रीराम, बैकुंठपुर तथा गोड़रिया में भी जांच की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें