सोनीपत में युवक को ससुरालियों ने बुरी तरह पीटा, मौत
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के सोनीपत में एक व्यक्ति को अपनी पत्नी से झगड़ा करना इतना भारी पड़ा कि जान चली गई। घटना गांव भैंसवान खुर्द की है। पत्नी के परिजनों ने उसे बेरहमी से पीटा। इस मारपीट में वह बुरी तरह घायल हो गया। रोहतक पीजीआई में उसका इलाज चल रहा था, जहां आज उसने दम तोड़ दिया।
मृतक का नाम 40 वर्षीय पवन बताया जा रहा है। पुलिस ने पत्नी समेत 5 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, पवन का अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया था। इससे गुस्साए ससुराल वालों ने पवन को बुरी तरह मारा पीटा। गंभीर हालत में उसे रोहतक पीजीआई ले जाया गया, जहां आज उसकी मौत हो गई।