फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पूर्व पति महिलाओं से कर रहा अश्लील चैटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
 फेसबुक पर महिला क्लब की सदस्यों से अश्लील बातें करने के मामले में 12 अप्रैल 2018 को दो लोगों के खिलाफ थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज हुई थी, लेकिन मामले में कार्रवाई न होने पर क्लब की संचालिका ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। महिला ने बताया कि पहले पति से तलाक के आठ माह बाद उसने कॉलोनी के ही एक व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली। पूर्व पति ने दोस्त के साथ मिलकर उसके नाम से फेसबुक पर फर्जी आइडी बना ली और क्लब की महिला सदस्यों से अश्लील बातें करने लगा। सदस्यों की कॉल आना शुरू हुई तो इसका पता चला। कहा, पूर्व पति और उसका दोस्त चार फर्जी आइडी बनाकर उसे बदनाम कर रहे हैं। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई तो उस पर हमला कर दिया। अब उसके पति को मारने की साजिश रच रहे हैं। पूर्व पति का दोस्त गैंगरेप का आरोपी है। इज्जतनगर थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें